हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में सदर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी के हथियार का भय दिखाकर रंगदारी वसूलने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस सिलसिले में प्राप्त सूचना के आधार पर बाकरपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में आदित्य कुमार और उत्सव कुमार शामिल है। दोनों बाकरपुर गांव का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किये गये हैं। दोनों अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रंगदारी वसूलने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
