समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को नशे की दवा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चौबीस घंटे में आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि नगर थाना में एक नाबालिग ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसे नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। साथ ही उसने कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पांडे ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान शाहनवाज खान के रूप में की गई है। उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
