गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-ऑटो की टक्कर : चार की मौत, तीन घायल

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चौक के पास आज एक बस और ऑटोरिक्शा के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सुजावलपुर चौक के निकट एक तेज रफ्तार बाइक से टकराने की स्थिति से बचने के क्रम में बस सामने से आ रहे एक ऑटोरिक्शा से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घायलाें को सकरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी को श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया। इन चार घायलों में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह इस सड़क हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य का इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेगूसराय-मजुफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बस को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *