गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक व्यक्ति को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पिपरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। इस क्रम में उसके पास से 300-300 एमएल की 142 बोतल यानी 42.6 लीटर नेपाल निर्मित शराब बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान इसी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अंग्लेश मंडल के रूप में की गई। पुलिस इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *