गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या मामले में एक गिरफ्तार

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज अभियुक्त को हथियार के साथ उसरी दियारा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि इस वर्ष 10 अक्टूबर को उसरी गांव के वीर प्रकाश यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की मां शोभा यादव के आवेदन के आधार पर गोगरी थाना में हत्या और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आज उसरी दियारा में घेराबंदी कर हत्या मामले में संलिप्त अभियुक्त अंगद यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा औ 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *