गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बुधवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर ब्रह्म स्थान के पास से बगौछिया गांव निवासी श्रवण कुमार पाण्डेय,मंगौली गांव निवासी मोहित कुमार को 01देशी कट्टा, 02 कारतूस, 01 मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *