गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में दंपति की हत्या

जमुई : बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरूवार को भूमि विवाद में दंपति की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लहेला गांव निवासी चिमनी के मालिक देवेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी की आज तड़के कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गयी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।देवेंद्र मिश्रा का भूमि विवाद उनके सगे भाई रविंद्र मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा से लंबे समय से चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *