गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कच्चे मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांगडा जिले के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पंचायत कलोहा में एक मजदूर की दीवार गिरने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी के अनुसार सोमवार को उक्त व्यक्ति कलोहा में किसी के घर पर मजदूरी कर रहा था। इस दौरान वह कच्चे मकान के साथ जर्जर दीवार को गिराने की कोशिश कर रहा था कि अचानक कच्ची दीवार व्यक्ति के ऊपर गिर गई।

दीवार के मलबे में दबने से वह घायल हो गया। परिजनों ने उपप्रधान दलजीत सिंह को सूचित किया। जिसके बाद उपप्रधान ने रक्कड़ पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय देवी सिंह पुत्र दीनू राम निवासी निचला कलोहा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *