गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीमा पर बढाई चौकसी

सिरसा : राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर सिरसा जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आज बताया कि जिला पुलिस द्वारा जहां जिला के अंदर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है, वहीं जिला से सटे राजस्थान की सीमा पर भी पुलिस ने पूरी तरह से चौकसी बढ़ा दी है। राजस्थान चुनाव को लेकर साथ लगते हनुमानगढ़ जिला के पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार बेहतर समन्वय स्थापित कर सांझा रणनीति तैयार की गई है ।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की तरफ से राजस्थान चुनावों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नियमित नाकों के अलावा राजस्थान की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त नाकाबंदी भी की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजस्थान से सिरसा जिला में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं वाहन को गहन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

समय-समय पर जिला के साथ लगती राजस्थान बॉर्डर पर स्थापित नाकों तथा चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रंबधों की रणनीति तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है । उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजस्थान सीमा के साथ लगते जिला पुलिस के ऐलनाबाद, रानियां तथा नाथूसरी चौपटा के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर राजस्थान चुनाव के दौरान पूरी सतर्कता व चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *