गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिलाओं की तरक़्क़ी से देश की तरक़्क़ी होगी

नई दिल्ली : दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आतिशी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना बेहद ज़रूरी है और देश की तरक़्क़ी तभी होगी जब महिलाओं की तरक़्क़ी होगी। आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी महिला संघ के दीपावली कार्निवल का उद्घाटन कर महिला एंत्रप्रेन्योर्स के साथ चर्चा की। इस आतिशी ने कहा कि, दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ जिस तरह से महिलाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है वो कबीले तारीफ़ है। उन्होंने कहा कि एक महिला संघ होना, उसका एक क्रेच होना और विभिन्न गतिविधियों द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने का मौक़ा देना कई मायनों में अनूठी पहल है क्योंकि यह इस बात को पहचानता है कि, एक महिला का अपने घर से बाहर निकलना कितनी चुनौतियों से भरा होता है क्योंकि उसे अपने घर का बच्चों का ध्यान भी रखना होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने अपने क्रेच और प्ले स्कूल के साथ महिलाओं को चिंतामुक्त होकर घर से बाहर निकलकर काम करने की स्वतंत्रता दी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने सही मायने में महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए मिसाल क़ायम की है। उनका यह दीपावली कार्निवल महिलाओं के एनजीओ, स्टार्टअप्स, महिला एंत्रप्रेन्योर्स और सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को को मंच दे रहा है ताकि वे आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सके। आतिशी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ इस बात का प्रमाण है कि महिलायें ही महिलाओं को आगे बढ़ा सकती है क्योंकि वह उनकी चुनौतियों को समझती है, उनकी परिस्थितियों को समझती है और उसके अनुरूप उनकी मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *