गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, दो देशी पिस्तौल बरामद

गया : बिहार की गया जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कुख्यात अपराधी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार बरामद किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने मंगलवार को यहां बताया कि कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी मुकेश शर्मा शहर के विसार तालाब मोहल्ला के समीप देखा गया है, जिसके बाद विष्णुपद थाना को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
श्री भारती ने बताया कि मुकेश की निशानदेही पर उसके गांव बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में छापामारी की गई, जहां से दो देशी पिस्तौल, 17 जिंदा कारतूस, 25 हजार नगद, पांच मोबाइल एवं दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मुकेश शर्मा के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज है। उसके विरुद्ध एक स्थानीय पत्रकार से भी रंगदारी मामले का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पूछताछ के बाद मुकेश शर्मा को जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *