गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंची सीतारमण

कोलंबो : निर्मला सीतारमण श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंची जहां हवाई अड्डे पर भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर श्रीलंका के जलापूर्ति, एस्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मंत्री जीवन थोंदामन के साथ ही पूर्वी प्रांत के गवर्नर एस थोंदामन एवं विदेशी मामलों के राज्य मंत्री थारक बालासुर भी गर्म जोशाी से उनका स्वागत किया।
अपनी यात्रा के दौरान श्रीमती सीतारमण भारतीय मूल के तमिलों के श्रीलंका आगमन के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित एनएएएम 200 को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही काेलंबों में भारत श्रीलंका बिजनेस समिट को भी संबोधित करेंगी। इस दौरान वह जाफना और त्रिंकोमाली में एसबीआई की शाखाओं का शुभारंभ भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *