गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निर्माणधीन छत गिरी : एक की मौत, दो घायल

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थाना क्षेत्र के बनटिकरा गांव के पास बन रहे मिनी स्टेडियम की छत गिरने से एक मजदूर की गुरूवार को मौत हो गयी तथा दो घायल हो गये । पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि सोनहा थाना क्षेत्र के बनटिकरा गांव मे मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था जहां पर स्टरिंग कार्य को पूरा किया जा रहा था। कार्य करते समय अचानक स्टरिंग गिर गया जिसमे कार्य कर रहे मजदूर राम लौट (35) निवासी ग्राम खजुहा थाना कप्तानगंज गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी है ।

दो मजदूर फूलचन्द्र निवासी ग्राम कोटवा तथा सुभाष निवासी ग्राम डमरूआ थाना कोतवाली घायल हो गये हैं जिन्हे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रो ने बताया है कि इस मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य समाज कल्याण निर्माण निगम विभाग से लगभग 5 करोड़ रूपये से किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *