फतोर्दा : केरल ने मणिपुर और महाराष्ट्र ने मेघालय को 37वें राष्ट्रीय खेलों के अपने-अपने ग्रुप बी पुरुष फुटबॉल मुकाबलों में गुरुवार को हराते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने की ओर एक कदम बढाया। गोवा के फतोर्दा में आज दिन के पहले मुकाबले में महाराष्ट्र ने मनदीप सिंह मुल्तानी और अवदित के पहले हाफ किये गये दो गोलों की मदद से मेघालय को 2-1 से हरा दिया। मेघालय की ओर से मायलीम्पदाह एक गोल किया, लेकिन महाराष्ट्र अपनी मामूली बढ़त को बरकरार रखने में सफल रहा। इस जीत के साथ ही महाराष्ट्र के दो मुकाबलों में चार अंक हो गए।
वहीं दिन के दूसरे मैच में केरल ने मणिपुर के शुरुआती प्रतिरोध को झेलते हुए 3-1 से जीत हासिल की। अरुण ने सातवें मिनट में केरल को बढ़त दिला दिलाई। मणिपुर ने पेबाम रेनेडी सिंह दो मिनट के भीतर गोलकर स्कोर बराबर कर दिया। हालाँकि इसके बाद केरल के मुहम्मद आशिक शौकथली और अब्धू रहीम ने एक-एक गोलकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। इस जीत के साथ ही केरल के भी चार अंक हो गये हैं और वह बेहतर गोल अंतर के कारण ग्रुप में शीर्ष पर हैं।
महाराष्ट्र ने मेघालय और केरल ने मणिपुर को हराया
