गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उमा के पैर में चोट, ज़ूम के जरिए करेंगी प्रचार

भोपाल : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज कहा कि उनके पैर की चोट को ठीक होने में अभी लंबा समय लगेगा और इस दौरान वे ज़ूम के जरिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगी। भारती ने आज एक्स पर पोस्ट किया कि उनके पैर में ललितपुर स्टेशन पर लगी चोट को ठीक होने में अभी लंबा समय लगेगा।
भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रचार संबंधित अपना अधिकार दे रखा है। उन्होंने कहा कि बहुत सी जगहों से उम्मीदवारों ने स्वयं उनसे प्रचार के लिए संपर्क किया, जिसकी सूचना उन्होंने पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं चौहान को दे दी थी। उन्होंने कहा कि वे दीपावली को छोड़कर 7 से 15 तारीख के बीच चुनाव प्रचार में जाने वाली थीं, लेकिन अब बेड रेस्ट के कारण वीडिओ या ज़ूम के ज़रिये चुनाव प्रचार में भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *