गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमृतसर में नकली खोया जब्त

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम गांव मानावाला से 337 किलोग्राम नकली खोया सहित 115 किलोग्राम वनस्पति, 62 किलोग्राम स्किमड मिल्क पाउडर जब्त किया है। सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि छापेमारी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र तरलोक सिंह ग्राइंडर की सहायता से स्किम्ड मिल्क पाउडर और वनस्पति को मिलाकर नकली खोया बनाते पाया गया। छापेमारी के समय उसके पास कुल 287 किलोग्राम नकली खोया था, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया और 105 किलोग्राम वनस्पति और 44 किलोग्राम वनस्पति को टीम ने जब्त कर लिया, जिनका उपयोग खोया बनाने में मिलावट के रूप में किया जाता था।
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति देसा सिंह पुत्र रुलदा सिंह गांव मानावाला में स्किम्ड मिल्क पाउडर और वनस्पति का उपयोग करके खोया बना रहा था। छापेमारी के दौरान पकड़ा गया 50 किलोग्राम नकली खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और 18 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर और 10 किलोग्राम वनस्पति को टीम ने जब्त कर लिया, जो खोया बनाने में मिलावट के रूप में इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस थाना लोपोके के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि कुल 337 किलोग्राम खोया नष्ट किया गया और 115 किलोग्राम वनस्पति और 62 किलोग्राम एसएमपी जब्त किया गया है और दोनों परिसरों में मिक्सर ग्राइंडर भी सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधियों को पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *