गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात हर क्षेत्र में अग्रसर

गांधीनगर : भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को कहा कि जिस स्थान पर नारी के मान, सम्मान और गौरव का संरक्षण होता है, उस स्थान की प्रगति निश्चित है , इसीलिए गुजरात आज हर क्षेत्र में अग्रसर है। पटेल ने कहा कि साथ ही गुजरात की महिलाएँ भी विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सहित देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने आज जीएनएलयू-गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीनस्थ आँगनबाड़ियों की बहनों को गणवेश का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 181 अभयम महिला हेल्पलाइन की 42 रेस्क्यू वैन को भी फ़्लैग ऑफ़ कराया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के करकमलों से महिला उन्मुखी 332 योजनाओं की जानकारी देने वाली पुस्तिका, मिलेट ‘श्री अन्न’ रेसिपी की पुस्तक तथा स्टेट जेंडर इंडेक्स रिपोर्ट का अनावरण भी किया गया। इसके अलावा, महिला सशक्तीकरण पर निर्मित शॉर्ट फ़िल्म ‘सक्षम नारी’ और ‘सतर्कता’ का भी उन्होंने अनावरण किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने महिलाओं के विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए महिला सशक्तिकरण के नए अध्याय की शुरुआत की और महिला एवं बाल कल्याण के लिए पृथक विभाग की शुरुआत कराई। श्री मोदी ने राज्य में बेटी के जन्म से लेकर उसकी वृद्धावस्था तक की चिंता की है और इस अवधि के दौरान उन्हें होने वाली मुश्किलों के निवारण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ शुरू कराई है, जिनका आज राज्यभर की महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *