गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतिशबाजी की दुकान में भीषण विस्फोट

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में दीपावली के पटाखों मे अनार टेस्टिंग के दौरान चिंगारी से आतिशबाजी में अचानक आग लगने से दुकान में भीषण विस्फोट होते ही दुकान की टीन शेड बुरी तरह छत्तिगृस्त होकर उड़ गयी और दुकान की दीवारों में दरारें पड़ गई। विस्फोट की आवाज से इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम ललौर का निवासी पटाखा बनाने का लाइसेंसधारी सतीश चंद्र दो दिन पहले फर्रुखाबाद शहर से दीपावली के लिए पटाखे बनाने के लिए 15 किलो बारूद मसाला लेकर आया था।

उन्होंने बताया कि गांव से कुछ ही दूर पर जंगल में अपने कमरे के बाहर पड़े टीन शेड की पटाखा बनाने वाली दुकान से करीब 20 कदम दूरी पर आज वह दीपावली के लिए बनाए गए तेज आवाज वाले पटाखों में से अनारों की चलाकर टेस्टिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक अनार से निकली चिंगारियां से दुकान टीन शेड ममें रखी जोरदार आवाज वाली आतिशबाजी में आग लग गई।
आग लगते ही देखते-देखते आतिशबाजी विस्फोट से टीन शेड बुरी तरह छत्तिगृस्त होकर उड़ गयी और दुकान की दीवारों में दरारें पड़ गई। सूत्रों के अनुसार आतिशबाजी विस्फोट की घटना होते ही इलाके में हडकंप मच गया और ग्रामीणों मौके पर देखने पहुंचे।इस दौरान सतीश चंद्र भी बाल-बाल गया और कोई जनहानि नहीं हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *