गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व प्रधान के दो हत्यारे गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के सलैमपुर थाना में पूर्व प्रधान की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने रविवार को यहां पत्रकारों को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात शिवाली-भैंसरोली मार्ग पर थाना सलेमपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिये, जो पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो उन्होने पुलिस पर सीधी गोली चलाई। पुलिस के गोली चलाने पर एक बदमाश को गोली लगी व दूसरा भागने लगा। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया । इनके पास एक पिस्टल व तमंचा सहित कारतूस व बाइक बरामद हुई।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों की पहचान शिवकुमार व मुकेश पुत्रगण स्व़ मीर सिंह निवासी ग्राम भैंसरोली थाना सलैमपुर के रूप में हुई। इनके द्वारा ही गत 30 अक्टूबर को ग्राम भैंसरोली मोड़ पर बुलन्दशहर से धान बेचकर अपने घर जा रहे पूर्व प्रधान रामभूल की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी। गिरफ्तार बदमाशों के विरूद्व कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दोनो बदमाशों को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *