गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है। वनकर्मियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर निवासी जयप्रकाश ने एक मोर कई वर्षों से पाल रखा था। मोर हमेशा इसी के घर के आसपास रहता था। आज जयप्रकाश का किसी बात को लेकर पड़ोस की एक महिला से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोप है कि महिला ने डंडे से पीट पीटकर मोर को मारा जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सूचना तत्काल रायपुर थाना एवं वन विभाग के माची रेंज के कर्मचारियों को दे दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया। वनकर्मियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *