गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई : विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कमोडिटीजज, एफएमसीजी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल एवं गैस समेत दस समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143.41 अंक टूटकर 64832.20 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 48.20 अंक उतरकर 19395.30 अंक रह गया। वहीं, मझौली और छोटी कंपनियों में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप 0.06 प्रतिशत बढ़कर 32,460.25 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.27 प्रतिशत गिरकर 38,233.60 अंक रह गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3827 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2044 में बिकवाली जबकि 1660 में लिवाली हुई वहीं 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में गिरावट जबकि शेष 22 में तेजी रही। बीएसई के दस समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.50, ऊर्जा 0.48, एफएमसीजी 0.88, इंडस्ट्रियल्स 0.05, आईटी 0.74, दूरसंचार 0.29, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.62, तेल एवं गैस 0.75, टेक 0.72 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.66 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.19, जापान का निक्केई 1.49 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.03 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.06 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.33 प्रतिशत गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *