गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिहार के अररिया में हुआ था सुब्रत रॉय का जन्म

आज भी लोग नहीं जानते ननिहाल की ये बातें

पटना : (पीएमए)। सहारा इंडिया सुप्रीमो सुब्रत राय का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण हुई। वह 75 वर्ष के थे। वह उच्च रक्त चाप व मधुमेह रोग से लंबे समय से जूझ रहे थे। बता दें कि, सुब्रत राय 1999 में अंतिम बार अररिया आए थे तो अररिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस मौके पर अररिया पूजा समिति दुर्गा मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया था। सुब्रत रॉय के आज जो भी रिश्तेदार अररिया में हैं उनसे बातचीत में कई पुरानी बातें निकलकर सामने आई हैं। आज यहां के दर्जनों परिवार उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
सहारा इंडिया सुप्रीमो सुब्रत राय का जन्म सूबे बिहार के अररिया जिला में 10 जून 1948 को नाना अमितो लाल दासगुप्ता तथा नानी नमानी माला दासगुप्ता के घर में हुआ था। उनके पिता सुधीर चंद्र राय और मां का नाम छबि राय है। सुब्रतो राय के मामा अशोक सेन गुप्ता ने बताया कि अररिया हाईस्कूल से उन्होंने हायर सेकंड्री की पढ़ाई की थी। उनके पिता गोरखपुर में शुगर मिल में इंजीनियर थे। आगे की पढ़ाई उन्होंने गोरखपुर से की थी।

उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनके ममेरे भाई अमित सेन गुप्ता ने बताया कि सुब्रत राय का विवाह स्वपना राय से हुआ था। उनको दो पुत्र सुशांत राय एवं सीमांत राय है। अपने पिता के 4 संतानों में सुब्रत राय सबसे बड़े लड़के थे। उनके बाद छोटे भाई जयब्रतो राय, छोटी दो बहनें माला राय एवं कुकुम राय चैधरी थी। माला राय का निधन पहले ही हो चुका है। जयब्रतो राय एवं कुमकुम राय चैधरी अभी भी सहारा इंडिया परिवार के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
सुब्रत राय की पत्नी स्वपना राय सहारा इंडिया परिवार के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सहारा इंडिया की स्थापना वर्ष 1978 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। सुब्रत राय व उनकी माताजी छबि राय को अररिया से बहुत प्रेम था। छबि रॉय जब तक जीवित थीं, फोन के माध्यम से हमेशा अररिया के बारे में पूछती रहती थीं। सुब्रत राय ने अररिया कचहरी के समीप वर्ष 2005 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की और अररिया नगर परिषद कार्यालय के निकट से महादेव चैक तक पक्की सड़क का निर्माण करवाया था।

उनको घर के लोग चंदन कह कर पुकारते थे। उनका अररिया में सहारा इंडिया जूट प्रोजेक्ट भी है। जिसमें जूट का विभिन्न उत्पाद तैयार होता था। जहां करीब एक साल से काम बंद है। उन्होंने अररिया पूजा समिति दुर्गा मंदिर का भव्य निर्माण कराकर उसमें संगमरमर की दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की थी। उन्हें अररिया से काफी लगाव था। इसलिए अररिया के लोग सहारा इंडिया सुप्रीमो सुब्रत राय को कभी नहीं भुल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *