गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हथियार के साथ तीन कुख्यात गिरफ्तार

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आज मादक पदार्थ और हथियार के साथ तीन कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आज तीन कुख्यात को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राहुल कुमार, रोहित कुमार उर्फ बिल्ला और सूरज कुमार पासवान के रूप में की गई है।

इनमें से राहुल और रोहित का आपराधिक इतिहास रहा है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, 132 पुड़िया स्माइक और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इन अपराधियों के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *