गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमुई में कुख्यात गिरफ्तार

जमुई : बिहार में जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के खिजरा गांव में पुलिस ने कुख्यात बितल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सूचना मिली कि अपराधी बितल यादव उर्फ बिल्टू यादव झारखंड में गिरिडीह जिले के तीसरी से जंगल के रास्ते तारवांक गांव अपनी मां से मिलने जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम ने खिजरा गांव में कद काठी के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना नाम बितल यादव बताया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुख्यात का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *