गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्वी चंपारण में दो करोड़ की लागत से बन रहा पुल गिरा

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में घोड़ासहन प्रखंड के अमवा- कुण्डवा चैनपुर पथ में दो करोड़ रूपये की लागत से बन रहा पुल गिर गया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क में लगभग 40 फीट पुल बनने का काम चल रहा है।पुल का ढ़लाई शनिवार को हुआ था, जो रात में ही अचानक भरभरा कर गिर गया।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में एक सप्ताह के भीतर तीसरा पुल ढ़ह गया है। इससे पूर्व अररिया और सीवान में भी पुल गिर चुके हैं।अररिया जिले में बकरा नदी पर 12 करोड़ रुपए की लागत वाला निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढ़ह गया था। वहीं सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार को गिर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *