छपरा : बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की देर रात असहनी टोला, बंशी छपरा गांव निवासी विश्वकर्मा महतो ने अपनी पत्नी रीना देवी (35) की हत्या गला रेतकर कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव आज परिजनों को सौंप दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से मृतका के पति विश्वकर्मा महतो को हत्या करने में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
