समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर वार्ड नंबर 24 में भूमि विवाद में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि लोकनाथपुर वार्ड नंबर 24 में आपसी जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों गोविंद राय और कृष्णमूर्ति राय को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने सुभाष राय को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल कृष्णमूर्ति राय को उचित इलाज के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच), पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
