गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से एक किशोर की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस ब्यालीस पट्टी गांव में आज बिजली का करंट लगने से एक किशोर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि ब्यालीस पट्टी गांव निवासी राजकुमार राय का 12 वर्षीय पुत्र संचित कुमार हरे बांस से एक पेड़ से फल तोड़ रहा था। इस दौरान वह स्वचालित विधुत तार की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *