गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिलाओं के आगे बढ़ने से नई पीढ़ी का होगा उत्थान

कटिहार : नीतीश कुमार ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दुहराते हुए आज कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से नई पीढ़ी का उत्थान होगा।
कुमार ने रविवार को ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में कटिहार जिले में अलग-अलग विभागाें के तहत चल रही विकास योजनाओं जायजा लेने और दिघरी पंचायत में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत शेड्नेस में संरक्षित जैविक खेती का निरीक्षण के बाद जीविका दीदियों का नाम अब अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी होने के संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि अब जीविका दीदियां कई जगहों पर प्रशिक्षण देने जाती हैं। ये लोग काफी अच्छा काम कर रही हैं। वह जहां भी जाते हैं जीविका दीदियों से बातचीत करते हैं। उनकी स्थिति को देखते और समझते हैं। बिहार में अब एक करोड़ 30 लाख जीविका दीदियां हो गई हैं। शुरू से उनकी इच्छा स्वंय सहायता समूह को बढ़ावा देने की थी। उसी को लेकर वह लगातार काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जीविका दीदियों का काफी विकास हो रहा है। महिलाएं अब काम करने लगी हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास का स्तर काफी ऊंचा हो गया है। महिलाएं पहले कुछ बोल नहीं पाती थीं अब काफी अच्छे तरीके से अपनी बातों को रखती हैं। महिलाओं के आगे बढ़ने से नई पीढ़ी का काफी उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि बिहार पौराणिक स्थल है। यहां पर जब सब काम पूरा हो जायेगा तो दुनिया भर के लोग फिर से इसे देखने आयेंगे। उनका मकसद है कि बिहार को उसी ऊंचाई पर ले जायें।
कुमार ने कहा कि दिघरी में पंचायत सरकार भवन बनाने को कहा गया है। इसको लेकर उन्होंने स्थान भी चिन्हित करा दिया है। पंचायत सरकार भवन के तेजी से निर्माण को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। पंचायत सरकार भवन में सरकार द्वारा काफी सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इस भवन का होना बहुत जरूरी है। वह चाहते हैं कि बिहार की सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बन जाये। बाढ़ की स्थिति में आसपास के जो गांव प्रभावित होते हैं उन लोगों को पंचायत सरकार भवन में रहने की सुविधा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *