गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डोडा मुठभेड़ में सेना का कैप्टन शहीद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए।
सेना के व्हाइट नाइट कोर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया में कहा, “व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक के जवान बहादुर कैप्टन दीपक सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। कैप्टन सिंह ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद दम तोड़ दिया।”
व्हाइट नाइट कोर ने कहा, “इस दुख की घड़ी में व्हाइट नाइट कोर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।” इससे पहले सुबह सुरक्षा बलों ने जिले के जंगलों में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ वाले स्थल से एक एम4 राइफल और युद्ध जैसी अन्य सामग्रियां बरामद की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक एम4 राइफल बरामद की गई है। साथ ही मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं और डोडा जिले के अस्सार बेल्ट में नदी वाले इलाके के पास से तीन बैग भी जब्त किए गए हैं।
गौरतलब है कि डोडा जिले के अस्सार इलाके में मंगलवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पटनीटॉप के पास अकर जंगल में संयुक्त अभियान शुरू किया था। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि एक आतंकवादी अभियान के दौरान घायल हुआ है।”
इस बीच डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद इकबाल ने कहा कि अभियान जारी है और आगे का विवरण तदनुसार साझा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *