गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले रेलवें में खाली करीब 3 लाख पद

ASHVINI-VAISHNAV-IN-LOKSABHA

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में कुल 2,98,428 पद खाली हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे में रिक्त पदों की कुल संख्या 2,98,428 है और रेलवे इन्हें भरने के लिए. प्रयासरत है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा, रेलवे ऑनलाइन भर्ती कर रहा है और भर्ती प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जातियों के लिए 20,944 रिक्त पद और अनुसूचित जनजातियों के लिए 10,930 पर खाली हैं।

उन्होंने कहा कि इन पदों समेत कूल 1,40,773 रिक्तियों पर इस समय लेबल-1 और लेवल-7 के लिए भर्ती की जा रही है। इस बीच रेल मंत्री ने रैलवे के निजीकरण को लेकर भी जवाब दिया। अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को स्पष्ट किया कि रेलवे के निजीकरण का कोई प्रश्न ही नहीं है और इस बारे में कही गई सारी बातें “काल्पनिक ‘ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की दृष्टि में ‘रणनीतिक क्षेत्र” के रूप में रेलवे कौ सामाजिक जवाबदेही है जिसे वाणिज्यिक व्यवहार्यता पर ध्यान देते हुए पूरा किया जारहा है।

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि भर्ती को लेकर छात्रों के साथ “गलतफहमी” को रेलवे ने सहानुभूतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *