गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पानी के लिए आतिशी ने शुरू किया ‘पानी सत्याग्रह’

नई दिल्ली : दिल्लीवालों के हक का पानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा सरकार से लेने की मांग के साथ जलमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को अनिश्चित कालीन ‘पानी सत्याग्रह’ की शुरुआत की।
सुश्री आतिशी सत्याग्रह शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और फिर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद वह धरना स्थल जंगपुरा स्थित भोगल पहुंची और अनिश्चितकालीन ‘पानी सत्याग्रह’ की शुरूआत की। इस दौरान उनके साथ श्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन, विधायक दुर्गेश पाठक, राखी बिड़लान समेत कई विधायक तथा पार्षद मौजूद रहे।
इस दौरान जलमंत्री ने कहा कि दिल्ली पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। दिल्ली को रोजाना 1005 एमजीडी पानी मिलना चाहिए। इसमें से 613 एमजीडी पानी हरियाणा देता है, लेकिन पिछले दो हफ़्ते से हरियाणा केवल 513 एमजीडी पानी ही दे रहा है। दिल्ली की जल मंत्री होने के पानी लेने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार ने नहीं दिया। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा लेकिन राहत मिलने के बजाय पिछले दो दिनों से हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हक का 120 एमजीडी पानी रोक लिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सारे उच्चाधिकारी हरियाणा के अधिकारियों से मिलने, पानी मांगने के लिए चंडीगढ़ गए, लेकिन फिर भी हरियाणा सरकार नहीं मानी।हर संभव कोशिश कर ली, लेकिन अब कोई रास्ता नहीं निकल रहा तो सत्याग्रह के अलावा और कोई उपाय नहीं बचा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्लीवालों का रोज़-रोज़ का कष्ट, महिलाओं का दर्द, बच्चों की परेशानी देखी नहीं जा रही है। जबतक दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी नहीं मिलता तबतक अनिश्चितकालीन अनशन चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *