गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगलादेश ने नेपाल को पांच विकेट से हराया

ब्लूमफ़ोंटेन : रोहनाट डौला बोरसन के चार विकेट और उसके बाद जिशान आलम के 55 रन तथा अरिफुल इस्लाम की नाबाद 59 रनों की पारी बदौलत बंगलादेश ने बुधवार को अंडर-19 विश्वकप में ग्रुप ए के सुपर सिक्स मुकाबले में नेपाल को पांच विकेट से हरा दिया है। बंगलादेश की टीम ने 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली विकेट के लिए 67 रन जोड़ कर अच्छी शुरुआत दी। आशिकुर रहमान शिबली 16 रन, जिशान आलम 53 रन, चौधुर मोहम्मद रिजवान 15 रन, अहरार अमीन 12 रन बनाकर आउट हुये। अरिफुल इस्लाम 59 रन और शेख पावेज जिबोन पांच रन बनाकर नाबाद रहे। बंगलादेश ने 25.2 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
नेपाल की ओर से सुबाष भंडारी ने पांच विकेट लिये।
आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम बिशाल बिक्रम के.सी के 48 रन, कप्तान देव खनाल के 35 रन और सुभाष भण्डार के नाबाद 18 रनों की मदद से 49.5 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। उसके छह बल्लेबाज दहाई अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। बंगलादेश की ओर से रोहनाट डौला बोरसन के चार विकेट लिये। शेख पावेज जिबोन को तीन विकेट मिले। इकबाल हुसैन इमोन, मारुफ मृधा और जिशान आलम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *