गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भोजपुर : पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

आरा : बिहार में भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अपराधियों ने रघुनीपुर गांव निवासी राम आधार यादव और उसके पुत्र मुकेश यादव को खेत में गेहूं काटने के दौरान गोली मारकर घायल समय गोली मार दी। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गयी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *