गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिहार की निचली अदालतें 03 मार्च को बंद रहेंगी

पटना : पटना उच्च न्यायालय के जारी आदेश के अनुसार बिहार की सभी निचली अदालतें 03 मार्च को बंद रहेंगी। पटना उच्च न्यायालय के महाप्रबंधक रूद्र प्रकाश मिश्र के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, पटना उच्च न्यायालय के वर्तमान कार्यरत न्यायाधीश अनिल कुमार उपाध्याय के आकस्मिक निधन के कारण राज्य की सभी निचली अदालतों में 03 मार्च 2023 को कामकाज नहीं होगा एवं अदालतों की बैठक नहीं होंगी। गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश अनिल कुमार उपाध्याय का इलाज के दौरान चेन्नई में 01 मार्च 2023 को निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *