पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश विधूड़ी के बयान की निंदा करते हुए आज कहा कि इंडिया गठबंधन को मिल रहे जनसमर्थन से घबरायी भाजपा अब हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करवाने की फ़िराक में है।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने रविवार को कहा कि इंडिया गठबंधन को मिल रहे जनसमर्थन से घबरायी भाजपा अब हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करवाने की फ़िराक में है। उन्होंने कहा कि इन्हें पता है कि काम के नाम पर इन्हें वोट नहीं मिलने वाले इसीलिए यह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का अपना आखरी हथियार निकालने पर विवश हो चुके हैं।
रंजन ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद के खिलाफ लोकसभा में जो ओछी टिप्पणी की है, वह भाजपा की सोची समझी प्लानिंग का हिस्सा है. गौर करें तो अभी तक न तो प्रधानमन्त्री मोदी ने इसकी निंदा की है और न ही गृहमंत्री अमित शाह या इनके अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधूड़ी की आलोचना की है। छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले भाजपा नेताओं की यह चुप्पी यह दर्शाती है कि भरी संसद में एक मुस्लिम नेता के खिलाफ श्री विधूड़ी के जहरीले बोल संयोग नहीं बल्कि भाजपा का सोचा समझा प्रयोग है।
हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करवा रही है भाजपा
