गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडिया गठबंधन से बौखलाई भाजपा

पटना : विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज कहा कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ इंडिया गठबंधन को आकार दिया इसलिए भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं। यादव ने गुरूवार काे यहां जदयू मुख्यालय में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कुमार ने भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन को आकार दिया इसलिए भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं और मुख्यमंत्री के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 02 नवंबर को बिहार की धरती से इतिहास रचा जाएगा। एक साथ 25 हजार युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र देना असमान्य घटना है। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सरकार बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए हरमुमकिन प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कुमार बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *