गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पश्चिम चंपारण में गंडक नदी में नौका पलटी, छह लोगों की डूबने की आशंका

बगहा : बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र में शनिवार को गंडक नदी में नौका के पलट जाने से एक महिला समेत छह लोगों की डूबने की आशंका है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चंदरपुर गांव के करीब 50 लोग एक नौका पर सवार होकर गंडक दियारा क्षेत्र में रोपे गये धान का खर-पतवार निकालने और मवेशियों का चारा लाने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में नौका अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलट गयी। इस घटना में नौका पर सवार एक महिला समेत छह लोग डूब गये, जबकि अन्य तैरकर बाहर आ गये।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम डूबे लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *