गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भोजपुर में गंगा नदी में डूबे चार लोगों का शव बरामद

आरा : बिहार में भोजपुर जिले के बहोरनपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में डूबे सभी चार लोगों का शव आज बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ लोग शिवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान चार लोग गहरे पानी में चले गये। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और गोताखोरों की मदद से डूबे लोगों की तलाश की जा रही थी।
सूत्रों ने बताया कि गंगा नदी में डूबे सभी लोगों का शव आज बरामद कर लिया गया है। मृतकों की पहचान बिहिंया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा तथा रामजी गोंड़ के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *