गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शवों की हुई शिनाख्त

भरतपुर : राजस्थान के करौली जिले में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर नीमदा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शवों की शिनाख्त कर ली गयी है। शुक्रवार सुबह मृतकों के परिजनों के सपोटरा पहुंचने पर उनकी पहचान श्याम (14), कालू उर्फ दर्शन (41), तरुण (31) निवासी हरिजन बस्ती गंगापुर सिटी के रूप में हुई।
मृतक सभी युवक सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव के चलते रेलवे ट्रैक से होकर सवाईमाधोपुर के रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश भगवान की पदयात्रा पर जा रहे थे। तरुण और दर्शन सफाई का काम करते हैं। सात साल पहले तरुण की शादी हुई थी। तरुण के दो बच्चे हैं। श्याम कक्षा सातवीं में पढ़ाई करता है। तीनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *