छपरा : बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रविवार को ट्रेन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। छपरा जंक्शन राजकीय रेलवे थाना पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सीतामढ़ी जिले के शादीपुर बलीपुर गांव निवासी उमेश साह (50) वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर वापस लौट रहा था, जिसकी मौत सफर के दौरान हो गई है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।
