गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में भाई की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में भूमि सम्बंधित विवाद में भाई की हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जलाल बसंत गांव निवासी स्व. मिट्ठू राय के पुत्र सुभाष राय (40)का भूमि सम्बंधित विवाद अपने पट्टीदार से चल रहा था। आज बुधवार को उनके पट्टीदारों ने उक्त विवाद में मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लाने के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *