चेन्नई : ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु में प्रलयंकारी तूफान मिचौंग की चपेट में आने से अभी तक 16 लोगों की मौत हो गयी है और बड़ा नुकसान हुआ है । इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए उनका हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन इस आपदा से निपटने में पूरी क्षमता से लगे हैं और उन्होंनें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को पूरा समर्थन देने के साथ तमिलनाडु, चेन्नई और आंध्र प्रदेश के लोगो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
सोशल मीडिया पोस्ट पर सुश्री बैनर्जी ने कहा “ तमिलनाडु के आपदा पीड़ितों के प्रति मेरा दिल दुखता है, जहां चक्रवात मिचौंग ने 16 लोगों की जान ले ली है और अन्य जगहों पर भी काफी नुकसान हुआ है।” उन्होंने कहा, “ मेरे भाई सीएम स्टालिन आपदा प्रबंधन अभियानों का बहादुरी से नेतृत्व कर रहे हैं, और मैं उनके और चेन्नई और तमिलनाडु के संकटग्रस्त लोगों के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करती हूं।”
भाई स्टालिन तूफानी आपदा का बहादुरी से सामना कर रहे हैं: ममता
