गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस और मोटरसाइकिल की टक्कर : दो की मौत

सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में निर्मली-मरौना सड़क मार्ग पर आज लालपुर गांव के समीप बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि बस मरौना से निर्मली की ओर जा रही थी और मोटरसाइकिल पर सवार जयप्रकाश साफी एवं शिवा साफी मरौना की ओर आ रहे थे।इस क्रम में लालपुर गांव के पास बस और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जयप्रकाश साफी (20 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि शिवा साफी (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से शिवा साफी को निर्मली अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। चालक घटना के बाद भाग निकला लेकिन बस को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *