गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : 40 से ज्यादा यात्री घायल

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिले के चिड़ावा कस्बे के पिलानी बाइपास के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें करीब 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसा घटना की सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस के साथ- साथ 12 से ज्यादा निजी एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। हादसे में 25 घायलों को चिड़ावा अस्पताल से बीडीके हॉस्पिटल एवं दिल्ली तथा हिसार रेफर किया गया है।

पंद्रह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकतर यात्री दिल्ली और हिसार के हैं। हादसे में घायल किशोर ने बताया कि चूड़ी धाम से कल रात को श्रद्धालुओं से भरी यह बस रवाना हुई थी। श्रद्धालुओं ने पहले खाटूश्यामजी, सालासर और चूड़ी धाम के दर्शन करने के बाद दिल्ली जा रहे थे। चिड़ावा के पिलानी बाइपास के पास बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बचाने के लिए ड्राइवर ने स्टेयरिंग पूरा घुमाया तो पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *