छपरा : बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यवसायी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि श्रीपाल बसंत गांव निवासी प्रकाश सिंह (30) अपने घर के बगल में दुकान चलाता था।वह रविवार की रात को अपने घर से खाना खाने के बाद सोने चला गया।
आज उसकी बहन जब कोचिंग जाने के लिए घर से निकली और दुकान को बंद पाया तो उसने दुकान खोल कर देखा जहां उसका भाई मृत पाया गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है । पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
