गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में लुढ़की कार : तीन की मौत, दो घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कार के सतलुज नदी में गिरने से दम्पति समेत तीन की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। अपर शिमला के कुमारसेन तहसील में एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। कार में किन्नौर के पांच लोग सवार थे। इनमें दम्पति भी शामिल था। हादसे में दम्पति और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल व्यक्ति को रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा गुरुवार रात लुहरी-सुन्नी मार्ग पर हुआ है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान चालक अभय कुमार (25) पुत्र देव राम गांव दखो, डाकघर रिकांगपिओ, तहसील कल्पा, जितेश (29) पुत्र बलवंत गांव जानी, व वंशिका (24) पत्नी जितेश गांव जानी तह निचार के रूप में हुई है। हादसे में राहुल कृष्ण (24) पुत्र राधा सिंह गांव तागलीन तह कल्पा और अंशुल फनियन (23) पुत्र राधे श्याम गांव रिब्बा घायल हैं। ये सभी किन्नौर के सेलेरियो से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे।
हादसे के तुरंत बाद कुमारसेन पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मगर तब तक पति-पत्नी सहित तीन दम तोड़ चुके थे जबकि हादसे में दो अन्य घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल ले जाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *