गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेने के आरोप में बिजली मीटर रीडर के विरुद्ध मामला दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता विभाग ने पंजाब बिजली बोर्ड सब-डिविज़न फ़िरोज़पुर शहर में तैनात मीटर रीडर नवदीप सिंह के विरुद्ध बिजली उपभोक्ताओं को डरा धमका कर रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध यह मामला रघबीर सिंह निवासी कीर्ति नगर, फ़िरोज़पुर शहर की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उक्त मीटर रीडर उसके घर में लगे बिजली मीटर में ख़राबी होने का डरावा देकर उससे रिश्वत की माँग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी इस सम्बन्धी उससे और उसकी भाभी से क्रमवार दो हजार और पांच हजार रुपए रिश्वत ले चुका है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी पी. एस. पी. सी. एल. के सम्बन्धित एस. डी. ओ को भी विस्तार सहित शिकायत की, परन्तु उसकी शिकायतों के निवारण करने के लिए कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। वी. बी रेंज फ़िरोज़पुर ने शिकायत की पड़ताल की और रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *