गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विशेष अदालत को सुपुर्द केजरीवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमा

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनपढ़ शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल शिकायती मुकदमा की जांच एवं सुनवाई के लिए आज विशेष अदालत को सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन झा की अदालत ने परिवाद पत्र को स्वीकार करते हुए जांच एवं सुनवाई के लिए सांसदों एवं विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत को सौंपे जाने का आदेश दिया।

अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 जून 2023 निश्चित की है। यह शिकायती मुकदमा संख्या 4908/ 2023 एक अधिवक्ता रवि भूषण प्रसाद वर्मा ने भारतीय दंड विधान की धारा 332, 500 और 505 के आरोपों के तहत दायर किया है। दाखिल शिकायती मुकदमे के आरोपों के अनुसार, 19 मई 2023 को अरविंद केजरीवाल के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को अनपढ़ कहा गया है। शिकायती मुकदमे में इस ट्वीट को मानहानि वाला बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *