गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोगों की तरक्की, आर्थिक विकास के लिए जातीय गणना जरूरी

पटना : नीतीश कुमार ने आज कहा कि जाति आधारित गणना राज्यों के साथ देश के लोगों की तरक्की और उनके आर्थिक विकास के लिए जरूरी है। कुमार ने शनिवार को ‘समाधान यात्रा’ के तीसरे दिन वैशाली जिले में अलग-अलग विभागों के तहत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लेने के बाद संवाददताओं से बातचीत के दौरान आज से पूरे राज्य में शुरू हुई जाति आधारित गणना पर कहा कि यह राज्यों के साथ ही देश के लोगों की तरक्की और उनके आर्थिक विकास के लिये जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से पहले भी जाति आधारित गणना कराये जाने की मांग की थी। जब वह सांसद थे, तब भी ये मांग उन्होंने केंद्र सरकार से की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधिारित गणना को लेकर उन्होंने बिहार में सर्वदलीय बैठक की थी, उसमें सभी पार्टियों के नेता शामिल हुये थे। बैठक में सभी ने एकमत होकर कहा कि जाति आधारित गणना होनी चाहिए। वर्ष 2010 के बाद वर्ष 2011 में केंद्र सरकार ने एक हद तक जनगणना के बाद इस संबंध में कुछ करने की कोशिश की लेकिन लगता है वह ठीक ढंग से नहीं हो पाया, जिसके कारण उसे प्रचारित भी नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *